Panchamrit recipe in hindi | What is Panchamrit In Hindi

 Panchamrit Recipe In Hindi

Panchamrit
                 Picture Source:- by Spice Up The Currey  


Panchamrit किसको दिया जाता है


Panhamrit हमेशा सबसे पहले देवताओं के लिए ही चढ़ता है लेकिन देवता में भी प्रथम गणपति को ही लगाया जाता है,कभी भी बिना अपने कुल पुरोहित बुलाए मंत्र उच्चारण देवताओं को नही लगाया जाता, लेकिन किसी कारण वश यदि आप कुल पुरोहित को ना बुला पाए और खुद ही इसे देवताओं को अर्पण करना चाहते है, तो आपको मंत्र उच्चारण उन देवता के सम्मान में जरूर करने चाहिए। याद रहें panchamrit पर प्रथम अधिकार केवल और केवल देवी देवता का ही होता है।

Panchamrit Recipe


Panchamrit यदि आप बना रहे हो तो आप किसी पूजा को अपने घर करवा रहे हो, ओर Panchamrit बनाने के लिए दूध, दहीं, शहद, चीनी,घी इनका इस्तेमाल किया जाता है ओर इसे बहुत सावधान होकर पवित्र मन और पवित्र माहोल में बनाया जाता है माहोल से हमारा मतलब अपने मन से है। लेकिन यदि चीनी की जगह आप शक्कर का इस्तेमाल करे तो ये और भी अच्छा रहेगा, कोशिश करे ये सभी यानी दूध, दहीं, घी आपको शुद्ध मिले और दूध कच्चा हों, घी भी बाजार की बजाए सीधा ग्वाले से लें यदि संभव हो तो। 

कुछ लोग panchamrit में तुलसी का पता भी डालते हैं जो की आपकी इच्छा है यदि कुल पुरोहित उपस्थित हो तो उनसे भी आप इच्छा पूछ सकते हो, वैसे तुलसी का पता आप डाल सकते हो क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक होता हे।

पूजा संपन्न होने पर जो लोग भी पूजा में उपस्थित हों केवल उन्हें ही panchamrit थोड़ा थोड़ा आप प्रशाद के रूप में दे सकते हैं, लेकिन पूजा संपन्न होने के बाद ही, क्योंकि जैसा की हमने कहा सनातन धर्म में इसका बहुत बड़ा महत्व है ओर ये परंपरा आज की नही हजारों वर्ष पूर्व ऋषि मुनियों द्वारा आरंभ की गई है वे इसी से देवताओं को प्रसन्न करते थे। इसीलिए इस पर पहला अधिकार देवताओं का है।

कब लगाया जाता है pnchamrit

Panchamrit आप किसी भी पूजा में लगा सकते हैं सनातन धर्म में इसकी महत्त्वता बहुत ऊंची हे बिना panchamrit के कोई पूजा पुर्ण नही होती, जन्माष्टमी पर भी इसका प्रयोग पूजा में होता रहा हे।



Panchamrit के साथ और क्या दिया जा सकता है भोग में।

Panchamrit तो ज्यादा देवता के लिए होता हे बाद में पूजा में शामिल लोगो को इसे भोग के रूप में दिया जा सकता है यदि संभव हो तो और यदि मात्रा कम ही बची हो तो आप इसे किसी दूसरे भोग में मिक्स करके भी लोगो को भोग के रूप में दे सकते हो , जेसे आप आटे को तवे पर हल्का भून कर उसमे शक्कर मिला कर अच्छा भोग बना लीजिए फिर उसे पूजा में लगा दे पूजा संपन्न होने पर यदि panchamrit कम हे तो उसे इस। भोग में मिला कर सभी में बांट दे , यदि panchamrit पूजा के बाद में उचित मात्रा में आपके पास हे तो उसे केवल पूजा में मजूद लोगो को भोग के रूप में दें, ओर आटे और शक्कर के भोग को आप अपने आस पड़ोस में बांट सकते हो, जिसके साथ आप केले आदि भी बांट सकते हो। भोग को केवल उन्हें ही दिया जाता है जो विनम्रता से इसे स्वीकार करें।


यदि आप खुद भी panchamrit देवताओं को लगा रहे हैं कुल पुरोहित की अनुपस्थिति में या उनके साथ तो मंत्र यहां मिलेंगे👇


देखिए हमारा तो यही मानना ही की बिना कुल पुरोहित के ये काम संपन्न नही होता ऐसा इसीलिए क्योंकि वे इसे काफी लम्बे समय से कर रहे होते हैं,ओर उनके पास इससे संबंधित ज्ञान होता हे ओर फिर आप उन्हें एक फीस के रूप में दान भी तो देते हो जो की आपके और आपके परिवार हेतु अच्छा ही होता हे इसलिए आप कूलपूरोहित की उपस्थिति में ही ये सब करें, लेकिन यदि आप उनके साथ साथ खुद भी उच्चारण करना चाहते हैं तो उनसे मंत्र पहले से पूछ कर रखे और याद कर लें, ओर सिचुएशन अलग है तो आप खुद भी मंत्र उच्चारण कर सकते हो, इसके लिए आप नीचे बताई लिंक पर जाएं वहा आपको मंत्र मिल जायेगा हमे इस बारे में जानकारी नहीं है। 👇

आपको हमारा आज का आर्टिक केसा लगा जरूर बताएं हमे कॉमेंट बॉक्स में आपके कॉमेंट का इंतजार रहता है, आज हमारा इस टॉपिक पर बात करना का कारण यही था की बहुत से लोग इस विषय की खोज बीन करते रहते हैं क्योंकि हमारे ब्लॉग का नाम ही kuchnyaa है तो हमने सोचा इस टॉपिक पर भी कुछ स्पेशल और नया आपको बताया जाए, कुछ प्रश्नों पर भी हमेशा लोग कंफ्यूज रहते हैं जिनका जवाब हमने आज के bolg में दिया ,ओर इसके बारे में बहुत से लोग जानना भी चाहते हैं। आज के लिए इतना ही फिर किसी नई जानकारी के साथ हाजिर होंगे तब तक पड़ते रहें kuchnyaa  आपको अन्य जानकारी चाहे वो किसी exam से संबंधित हो या कोई कानूनी जानकारी से संबंधित इस वेबसाइट पर सभी जानकारी मिलेगी,  हम यहां education से संबंधित जानकारी भी डालते हैं इसलिए हमसे जुड़े रहें।

Picture Source :- Spice Up The Currey 


No comments

Powered by Blogger.